नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
Modified Date: March 2, 2023 / 09:37 am IST
Published Date: March 2, 2023 8:38 am IST

कोहिमा, दो मार्च (भाषा) नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह राज्य में 16 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं।

राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।

भाषा निहारिका सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"