अजमेर में दंपति और बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की

अजमेर में दंपति और बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की

अजमेर में दंपति और बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की
Modified Date: September 20, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: September 20, 2026 1:07 pm IST

जयपुर, 20 सितंबर (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में एक दंपति और उनकी 20 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि घटना शनिवार को आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान इलाके की है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने पानी में सल्फॉस की गोलियां मिलाकर पी लीं।

पुलिस के अनुसार, फर्नीचर के कारोबार अशोक ने अपने भांजे निर्मल को फोन कर यह कदम उठाने की जानकारी दी जिसके बाद निर्मल ने अशोक के पड़ोसी गुरुदत्त को फोन कर उनके घर जाने को कहा।

उसने बताया कि गुरुदत्त जब घर पहुंचे तो तीनों को अचेत अवस्था में देखा।

पुलिस के अनुसार तीनों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आदर्श नगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय अशोक का बेटा गौरव दूसरे कमरे में सो रहा था। गौरव जयपुर में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

उसने बताया कि इन सभी ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

पड़ोसियों ने दावा किया कि परिवार भारी कर्ज में था।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

भाषा बाकोलिया

रंजन खारी

खारी


लेखक के बारे में