झारखंड में घर में आग लगने से दंपती की जलकर मौत

झारखंड में घर में आग लगने से दंपती की जलकर मौत

झारखंड में घर में आग लगने से दंपती की जलकर मौत
Modified Date: February 13, 2025 / 12:58 pm IST
Published Date: February 13, 2025 12:58 pm IST

रांची, 13 फरवरी (भाषा) झारखंड के रांची जिले में एक घर में आग लगने से एक दंपती की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोनाहातु थाना क्षेत्र के दिबादिह गोऱेयाटांड गांव में बुधवार रात यह घटना हुई।

सोनाहातु थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 46 वर्षीय रणजीत साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मीना देवी (42) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी। घर के अंदर रखे डीजल के कारण आग तेजी से फैल गई। एक एलपीजी सिलेंडर के फटने की भी आशंका है जिसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चल सकेगा।’

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अन्य घटना में रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

भाषा राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में