मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने की कोशिश करने वाला दंपति हिरासत में

Ads

मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने की कोशिश करने वाला दंपति हिरासत में

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 08:34 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 08:34 PM IST

चेन्नई, तीन सितंबर (भाषा) चेन्नई में सचिवालय के पास तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के काफिले में कथित तौर पर घुसने का प्रयास करने वाले एक दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दंपति हिरासत में हुई मौत के एक मामले में मृतक के माता-पिता बताए जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के लिए दंपति ने उनका काफिला रोकने की कोशिश में पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने दोनों को काबू में कर हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि वे अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के सुरक्षा घेरे में घुस गए लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि इस वर्ष मार्च में शिवगंगा जिले के मनामदुरई के एक युवा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कथित तौर पर पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। उसने बताया कि युवक के लिए न्याय की मांग करते हुए उसके माता-पिता और रिश्तेदार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

अचानक हुई इस अफरा-तफरी के कारण मुख्यमंत्री विजय का वाहन कुछ देर के लिए धीमा हो गया जिसके बाद पुलिस दोनों को वहां से हटाकर ले गई।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश