पाकुड़ में सड़क हादसे में दंपति की मौत

पाकुड़ में सड़क हादसे में दंपति की मौत

पाकुड़ में सड़क हादसे में दंपति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 18, 2022 12:52 am IST

पाकुड़, 16 फरवरी (भाषा) झारखंड के पाकुड़ में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दराजमाठ गांव के पास पीडब्ल्यूडी सड़क पर बुधवार को बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव के निताई पाल (50) और उनकी पत्नी सदेश्वरी देवी (45) के रूप में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना के एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दंपति गंगा स्नान कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी सीधी टक्कर सामने से आ रहे पिकअप वैन से हो गई। सूत्रों के अनुसार, हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

सं. पारुल

पारुल


लेखक के बारे में