राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की भिडंत में युगल की मौत

Ads

राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की भिडंत में युगल की मौत

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 09:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

सीकर, 23 अगस्त (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के सदर थाना इलाके में मंगलवार को एक ट्रक और कार की भिडंत में कार में सवार एक दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जयपुर-बीकानेर बाइपास पर मंगलवार दोपहर को ट्रक एवं कार की भिडंत में आईटीबीपी के जवान तथा उसकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ।

उन्होंने बताया कि कार सवार गोकुलपुरा निवासी अशोक बढाढरा (24) पत्नी अंकिता (22) के साथ कार से लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और कार में सवार दंपत्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक अशोक आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल था और वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात था।

उन्होंने बताया कि दोनों की चार साल की एक बेटी है ।

भाषा सं कुंज

रंजन

रंजन