अदालत ने ईडी के अनुरोध पर सत्येंद्र जैन की हिरासत 13 जून तक बढ़ाई

अदालत ने ईडी के अनुरोध पर सत्येंद्र जैन की हिरासत 13 जून तक बढ़ाई

अदालत ने ईडी के अनुरोध पर सत्येंद्र जैन की हिरासत 13 जून तक बढ़ाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 9, 2022 12:05 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत को बृहस्पतिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दिया।

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आवेदन पर जैन की हिरासत 13 जून तक बढ़ा दी। ईडी ने आवेदन में उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था।

ईडी ने जैन (57) को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में