नई दिल्ली। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल समेत 13 लोगों को समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें 25 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही चार्जशीट पेश कर चुकी है।
चार्जशीट के मुताबिक मामले में आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120b, 186/332, 353/342, 323/506 (2) के साथ 149&34, 109/114 धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इसमें अरविंद केजरीवाल, अमानतुल्लाह खान, प्रकाश जरवार, मनीष सिसोदिया, राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, अजय दूत, संजीव झा, ऋतु राज, राजेश गुप्ता, मदन लाल, दिनेश मोहनिया को आरोपी बनाया है।
यह भी पढ़ें : बाबा रामदेव का बयान- सरकार स्वीकृति दे तो 35-40 रुपए प्रति लीटर बेचेंगे पेट्रोल-डीजल
बता दें, आरोप है कि इस साल 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री आवास पर राशन कार्ड व अन्य मुद्दों पर अपने आवास पर बैठक के दौरान मुख्य सचिव के साथ कथित मारपीट की गई थी। ये बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई थी।
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का आरोप है कि मारपीट के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सिर्फ तमाशा देखते रहे।
वेब डेस्क, IBC24