अदालत ने एनएसई जासूसी मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की जमानत याचिका खारिज की

Ads

अदालत ने एनएसई जासूसी मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की जमानत याचिका खारिज की

  •  
  • Publish Date - August 4, 2022 / 05:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मियों की कथित जासूसी व फोन टैपिंग से संबंधित धनशोधन के मामले में गिरफ्तार मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। मामले से संबंधित एक वकील ने यह जानकारी दी।

विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने आरोपी और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद पांडे को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसे पांडे की और हिरासत की जरूरत नहीं है।

पांडे को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश