Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी…क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप

Ads

Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी...क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप

Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी...क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप / Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • आंगनवाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप
  • भाजपा नेता की पत्नी ने लगाया 3 लाख लेकर मेरिट बदलने का आरोप
  • युवक कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी के चयन पर उठे सवाल

This browser does not support the video element.

खंडवा: Khandwa Anganwadi Vacancy मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। भर्ती में अनियमितता और फर्जीवाड़े के आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। ग्राम शिवरिया की अभ्यर्थी लक्ष्मी सोनेर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे चयन की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाजपा-कांग्रेस नेता की पत्नी आमने-सामने

Khandwa Anganwadi Vacancy दरअसल लक्ष्मी सोनेर, जो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निखिलेश गार्वे की पत्नी बताई जा रही हैं, उनका आरोप है कि हरसूद परियोजना कार्यालय में पदस्थ परियोजना अधिकारी गोपाल मोरे और लिपिक नरेंद्र कनाडे ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली की। उनका कहना है, कि उन्होंने सभी निर्धारित पात्रताओं और मेरिट के आधार पर आवेदन किया था, लेकिन नियमों की अनदेखी कर दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया।

3 लाख रुपए लेकर बदल दी मेरिट लिस्ट

महिला का आरोप है, कि भर्ती के दौरान बाबू नरेंद्र कनाडे ने उनके पति से 50 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद कथित तौर पर दूसरे अभ्यर्थी से 3 लाख रुपये लेकर मेरिट सूची में बदलाव कर दिया गया और उसे नियुक्ति दे दी गई। लक्ष्मी सोनेर का दावा है, कि चयनित महिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल जाधव की पत्नी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव और आर्थिक लेनदेन के कारण पूरी चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई।

भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मामले को लेकर लक्ष्मी सोनेर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नागार्जुन बी. गौड़ा को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की मांग की है। हालांकि, इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के बाद अब सभी की नजर जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

आंगनवाड़ी भर्ती विवाद किस जिले का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की हरसूद परियोजना से जुड़ा है।

भर्ती में क्या आरोप लगाए गए हैं?

आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में धांधली कर मेरिट सूची बदली गई और पैसे लेकर चयन किया गया।

शिकायत किसने दर्ज कराई है?

ग्राम शिवरिया की अभ्यर्थी लक्ष्मी सोनेर ने शिकायत दर्ज कराई है, जो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निखिलेश गार्वे की पत्नी हैं।

आरोप किस पर लगाए गए हैं?

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और लिपिक पर भर्ती में अनियमितता तथा रिश्वत लेकर मेरिट बदलने के आरोप लगाए गए हैं।

प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई हुई है?

फिलहाल निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।