कोविड-19 : देश में 47 नए मामले

कोविड-19 : देश में 47 नए मामले

कोविड-19 : देश में 47 नए मामले
Modified Date: July 24, 2023 / 04:24 pm IST
Published Date: July 24, 2023 4:24 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 47 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,464 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,915 है।

कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,49,95,311 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,61,932 हो गयी है तथा मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में