कोविड-19: लद्दाख में संक्रमण के 48 नए मामले

कोविड-19: लद्दाख में संक्रमण के 48 नए मामले

कोविड-19: लद्दाख में संक्रमण के 48 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 4, 2020 5:19 am IST

लेह, चार अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,477 हो गई।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 41 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली जिसके बाद यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 1,101 है, इनमें से 769 का इलाज लेह में चल रहा है जबकि 332 मरीजों का इलाज करगिल जिले में हो रहा है।

लद्दाख में अब तक संक्रमण से 61 लोगों की मौत हुई है और शनिवार शाम तक कुल 3,315 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में लेह से संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं और आठ मामले करगिल जिले से सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में