कोविड-19 : दिल्ली में 63 नए मामले, संक्रमण से और तीन लोगों की मौत

Ads

कोविड-19 : दिल्ली में 63 नए मामले, संक्रमण से और तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 30, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 63 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,052 हो गयी है।

उसके अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोविड-19 से किसी के मरने की सूचना नहीं थी, हालांकि 51 नये मामले सामने आए थे। संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत थी।

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा