Watch Live: कोविड 19: देश की जनता को बड़ी राहत, आयकर रिटर्न 2018-19, GST और TDS की तारीख बढ़ाई

Watch Live: कोविड 19: देश की जनता को बड़ी राहत, आयकर रिटर्न 2018-19, GST और TDS की तारीख बढ़ाई

Watch Live: कोविड 19: देश की जनता को बड़ी राहत, आयकर रिटर्न 2018-19, GST और TDS की तारीख बढ़ाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 24, 2020 9:22 am IST

नई दिल्ली: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में सरकारों ने अपने राज्य में लॉक डॉउन कर दिया है। सरकार ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Read More: पीडीएस वस्तुएं, धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाओं को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवा किया घोषित

दरअसल सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि देरी से रिटर्न दाखिल करने पर 12 फीसदी की बजाए नौ फीसदी ब्याज लगेगा। साथ ही इस साल मार्च, अप्रैल, मई के जीएसटी रिटर्न और कंपोजिशन रिटर्न की तारीख को भी 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।

Read More: उमर अब्दुल्ला से हटाया गया PSA, नजरबंदी से किए गए रिहा

गौरतलब है कि सरकार ने देश के 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है। वहीं लक्षद्वीप में आंशिक लॉकडाउन किया गया है। यात्री जहाजों को द्वीप में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"