लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 200 लोगों की मौत

लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 200 लोगों की मौत

लद्दाख में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 200 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 18, 2021 7:46 am IST

लेह, 18 जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत के बाद यहां कुल मृतकों की संख्या बढ़ कर 200 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वहीं संक्रमण के 22 और नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,704 हो गई।

अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 482 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 348 मरीज लेह जबकि 134 मरीज करगिल के हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को करगिल में एक मरीज की मौत हुई। जिले में अब तक संक्रमण से 57 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं लेह में अब तक 143 मरीजों की जान जा चुकी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में