कोविड-19 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विशेषज्ञों, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

कोविड-19 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विशेषज्ञों, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

कोविड-19 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विशेषज्ञों, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 14, 2021 10:46 am IST

बेंगलुरू, 14 मार्च (भाषा) कर्नाटक में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुयी वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलायी है । मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि यह बैठक सोमवार को शाम पांच बजे विधान सौध में होगी, जहां प्रदेश विधानसभा एवं सचिवालय स्थित है।

इस साल 22 जनवरी के बाद पहली बार प्रदेश में कोविड-19 के 900 से अधिक मामले सामने आये हैं । प्रदेश में कुल 921 नये मामले सामने आये हैं और इनमें से 630 मामले अकेले बेंगलुरू अर्बन जिले में आये हैं ।

पिछले सोमवार से प्रदेश में अब तक 4300 से अधिक नये मामले सामने आये हैं । इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,59,338 पर पहुंच गया है। इनमें से 12,387 लोगों की मोत हो चुकी है जबकि 9,38,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

प्रदेश में फिलहाल 8,042 मरीज उपचाराधीन हैं। यह आंकड़ा पिछले महीने 4,000-5,000 के करीब था ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में