दुखद ! देश में कोरोना से अब तक 2 लाख 83 हजार 248 मरीजों की मौत, मृतकों में 70% से ज्यादा को अन्य बीमारियां भी थी

दुखद ! देश में कोरोना से अब तक 2 लाख 83 हजार 248 मरीजों की मौत, मृतकों में 70% से ज्यादा को अन्य बीमारियां भी थी

दुखद ! देश में कोरोना से अब तक 2 लाख 83 हजार 248 मरीजों की मौत, मृतकों में 70% से ज्यादा को अन्य बीमारियां भी थी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 19, 2021 5:44 am IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 से 4,529 और लोगों की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,83,248 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोविड-19 के 2,67,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी देश में 32,26,719 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.66 प्रतिशत है।अभी तक कुल 2,19,86,363 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 86.23 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

read more: रेमडेसिविर कालाबाजारी केस: मंत्री तुलसी सिलावट के इस्तीफे की उठने लगी मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- ‘दोषियों पर लगे रासुका’

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 32,03,01,177 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,08,296 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,529 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,291 लोगों की, कर्नाटक के 525, तमिलनाडु के 364 , दिल्ली के 265 , उत्तर प्रदेश के 255, पंजाब के 231, छत्तीसगढ़ के 153, राजस्थान के 146, पश्चिम बंगाल के 145, हरियाणा के 124 और बिहार के 111 लोग थे।

read more: 18+ वैक्सीनेशन पर सुनवाई, सरकार ने शपथ पत्र में कहा…

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 2,83,248 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 83,777, कर्नाटक के 22,838 , दिल्ली के 22,111, तमिलनाडु के 18,369, उत्तर प्रदेश के 18,072, पश्चिम बंगाल के 13,576 , पंजाब के 12,317 और छत्तीसगढ़ के 12,036 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com