कोविड-19: अंडमान में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, उपचाराधीन मामले भी कम हुए

कोविड-19: अंडमान में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, उपचाराधीन मामले भी कम हुए

कोविड-19: अंडमान में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, उपचाराधीन मामले भी कम हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 16, 2021 9:25 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 16 सितंबर (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा संक्रमित हुए दो और लोगों के स्वस्थ होने के बाद उपचाराधीन लोगों की संख्या गिरकर 13 हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल 7,592 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 7,450 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 129 लोगों की मौत हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 5.19 लाख नमूनों की जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.46 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 2.78 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है और 1.18 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में