कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,464 हुई

कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,464 हुई

कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,464 हुई
Modified Date: July 19, 2023 / 11:04 am IST
Published Date: July 19, 2023 11:04 am IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 49 नए मामले आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,464 हो गई है जबकि एक दिन पहले उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,453 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,915 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,95,004) दर्ज की गई है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,61,625 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में