कोविड-19: लद्दाख में तीन नए मामले

कोविड-19: लद्दाख में तीन नए मामले

कोविड-19: लद्दाख में तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: October 13, 2021 4:40 pm IST

लेह, 13 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,856 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को लद्दाख में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 208 बनी हुई है। इनमें से 150 मरीजों की मौत लेह और 58 मरीजों की मौत करगिल में हुई है।

उन्होंने बताया कि लेह में संक्रमण मुक्त हुए तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली और इसके साथ ही अब तक कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,602 हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों नए मामले लेह से सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में