कर्नाटक में हवाईअड्डा कर्मियों को लगेंगे कोविड-19 के टीके

Ads

कर्नाटक में हवाईअड्डा कर्मियों को लगेंगे कोविड-19 के टीके

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

बेंगलुरु, 23 जनवरी (भाषा) कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी हवाईअड्डों पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगाने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि वह इन कर्मियों को कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कार्यकर्ता के तौर पर देखती है।

कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त ने इस संबंध में शुक्रवार को एक परिपत्र जारी किया।

परिपत्र में संबंधित जिला एवं स्वास्थ्य कल्याण अधिकारियों से इस संबंध में जरूरी प्रबंध करने के लिए कहा गया है।

परिपत्र में इनसे कहा गया है कि हवाईअड्डे के सभी कर्मचारियों को मौजूदा नियम के मुताबिक, कोविड-19 का टीका लगना सुनिश्चित किया जाए।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा