संभल (उप्र), 27 मई (भाषा) संभल जिला प्रशासन ने बुधवार को प्राचीन ब्रह्मावर्त तीर्थ को अतिक्रमण मुक्त कराया और अब इसे इसके मूल स्वरूप में वापस लाने की कवायद की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ब्रह्मावर्त तीर्थ, संभल के 68 पौराणिक तीर्थों में से एक है जहां तर्पण करने की मान्यता है।
सम्भल की उप जिला अधिकारी निधि पटेल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले एक सप्ताह से पूरे जनपद में तालाब और झील को चिह्नित कर उनका सौंदर्यीकरण का कार्य करने का काम किया जा रहा है तथा इसी क्रम में आज मुजाहिदपुर सराय गांव में लगभग ढाई हेक्टेयर के ब्रह्मवर्त तीर्थ नाम से विख्यात तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ अस्थायी रूप से कब्जा किया गया था जिसे हटाये जाने के बाद विकास विभाग अब इसके सौंदर्यीकरण का कार्य बृहस्पतिवार से प्रारंभ करेगा।
उन्होंने बताया कि ब्रह्मवर्त तीर्थ को लेकर मान्यता है कि यहां पर पूर्वजों के तर्पण के लिए लोग आते रहे हैं।
भाषा सं राजेंद्र राजकुमार
राजकुमार