Covid Cases Today: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, एक साथ मिले 10 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Covid Cases Today: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, एक साथ मिले 10 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 10:51 AM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 10:51 AM IST

Covid Cases Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन
  • 10 नए मामलों से मचा हड़कंप
  • एक्टिव केस की संख्या अब 49 हो गई

नई दिल्ली: Covid Cases Today भारत में एक बार फिर सबसे खतरनाक वायरस ने दस्तक दी है। जी हां हम बात कर रहें है कोरोना वायरस (Covid Positive) की। जो इन दिनों एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। यहां अम्रारावती में 10 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। सामने आए 10 मामले के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है। इनमें से 24 मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, जबकि 16 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, चार लोगों की जान जा चुकी है।

Covid Cases Today स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलटिन के अनुसार, सबसे अधिक तीन मरीज गुंटूर जिले से मिले हैं। इसके अलावा एनटीआर जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक नया संक्रमित मरीज मिला है। विभाग ने बताया कि अब तक कुल 302 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

बता दें कि राज्य में कोविड-19 से अब तक चार लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें तीन मौतें वाईएसआर कडप्पा जिले में और एक काकीनाडा जिले में हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में सर्विलांस व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

आंध्र प्रदेश में कितने एक्टिव केस हैं?

कुल 49 एक्टिव केस।

सबसे ज्यादा केस किस जिले से मिले हैं?

गुंटूर जिले से 3 केस।

अब तक कितनी मौतें हुई हैं?

कुल 4 मौतें।