भाजपा के भारत में गोरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण : महबूबा मुफ्ती

भाजपा के भारत में गोरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण : महबूबा मुफ्ती

भाजपा के भारत में गोरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण : महबूबा मुफ्ती
Modified Date: August 31, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: August 31, 2026 4:06 pm IST

श्रीनगर, 31 अगस्त (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने देश में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के बढ़ते मामलों पर सोमवार को चिंता जताई और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मुक़ाबले गोरक्षा को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।

महबूबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के भारत में महिलाओं की सुरक्षा से अधिक अहमियत गोरक्षा को दी जा रही है। महज गोवध के संदेह में भीड़ ने लोगों की पीटकर हत्या कर दी है। फिर भी, जब दुष्कर्म, यौन हिंसा और बर्बरता से महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है, तो दुष्कर्म के दोषी न सिर्फ बार-बार पैरोल पाते हैं, बल्कि उन्हें पूरा संरक्षण भी मिलता है।’’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गोरक्षा में लगाई जाने वाली ऊर्जा का आधा हिस्सा भी महिलाओं की सुरक्षा में लगा दिया जाए, तो भारत महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित जगह बन सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर गोरक्षा में लगाई जाने वाली ऊर्जा का आधा हिस्सा भी महिलाओं की सुरक्षा में लगाया जाए, तो भारत हर बेटी, बहन और मां के लिए कहीं अधिक सुरक्षित जगह बन जाएगा।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में