CPI-M नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
CPI-M नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट कर दी।
CPI(M) leader Sitaram Yechury’s son, Ashish Yechury passes away due to #COVID19. pic.twitter.com/vM5FcdOm1Q
— ANI (@ANI) April 22, 2021
पढ़ें- भारत में कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, 1 दिन में मिले 3.14 लाख संक्रमित, 2104 …
उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड के कारण खो दिया. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया.’
पढ़ें- ‘भीख मांगिए या चोरी कीजिए, लेकिन अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर..
उधर दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। एके वालिया ने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वह तीन दिनों से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे।
पढ़ें- राफेल फाइटर जेट की पांचवीं ‘पलटन’ भारत पहुंची, फ्रांस से बिना रुके …
बता दें कि डॉक्टर अशोक कुमार वालिया लगातार चार बार विधायक रहे। उन्होंने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था और स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभागों का जिम्मा संभाला था।

Facebook


