झारखंड में भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर गिरफ्तार

Ads

झारखंड में भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 4, 2023 / 08:49 PM IST,
    Updated On - March 4, 2023 / 08:49 PM IST

चतरा (झारखंड), चार मार्च (भाषा) पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक एरिया कमांडर को शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि पकड़ा गया माओवादी जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 मामलों में वांछित था।

गिरफ्तार माओवादी की पहचान रामाशीष यादव उर्फ चलीतर यादव के रूप में हुई है। उसे रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार किया गया है।

रंजन ने कहा कि यादव के गांव में आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश