CPI(M) Leader Rape Case: दिग्गज माकपा नेता पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ads

CPI(M) Leader Rape Case: माकपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने का आरोप महिला ने लगाया है।

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 05:39 PM IST

CPI(M) Leader Rape Case/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • माकपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
  • पीड़ित महिला ने आत्महत्या करने का किया प्रयास।
  • महिला ने माकपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

CPI(M) Leader Rape Case: पथनमथिट्टा: केरल के रान्नी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ शादी का झूठा वादा करके दो साल से अधिक समय तक एक महिला के साथ यौन संबंध रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। (CPI(M) Leader Rape Case) पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपी द्वारा शादी का वादा तोड़ने के बाद 32 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।

महिला ने लगाए ये आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी एलन मैथ्यू ने महिला से शादी करने का वादा करने के बाद जून 2024 से कई बार अपनी कार में, कोच्चि के एक होटल में और वागामोन के एक रिसॉर्ट में उसके साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाए।अधिकारी ने बताया कि महिला गर्भवती हो गई और जब उसे पता चला कि आरोपी उससे शादी नहीं (CPI(M) Leader Rape Case) करने वाला है, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शादी के की तारीख भी हुई थी तय

CPI(M) Leader Rape Case: उन्होंने बताया कि जब पुलिस महिला का बयान दर्ज करने गई तो उसने कहा कि वह केवल आरोपी से शादी करना चाहती है और मामला दर्ज नहीं कराना चाहती। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पंजीकृत विवाह के लिए भी आवेदन किया था और उसकी तारीख 23 मार्च तय की गई थी।

हालांकि, उसने हाल ही में अपना वादा तोड़ दिया और महिला ने 18 मार्च को आत्महत्या का प्रयास किया। (CPI(M) Leader Rape Case) पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला का बयान दर्ज किया गया और मैथ्यू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि मैथ्यू को पार्टी से कथित तौर पर निकाल दिया गया है। वह फिलहाल छिपा हुआ है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में रान्नी से माकपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

इन्हे भी पढ़ें:-