Flipkart IPO: चौंकाने वाला मोड़! Flipkart में बड़े इस्तीफे के बाद IPO की तैयारी, नाम पर बने रहस्य ने बढ़ाई उत्सुकता, क्या होगा बड़ा खुलासा?

Flipkart IPO: Flipkart के CFO श्रीराम वेंकटरमण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी अब IPO की तैयारी में है और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में बाजार में आ सकता है। निवेशकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

Flipkart IPO: चौंकाने वाला मोड़! Flipkart में बड़े इस्तीफे के बाद IPO की तैयारी, नाम पर बने रहस्य ने बढ़ाई उत्सुकता, क्या होगा बड़ा खुलासा?

(Flipkart IPO/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 20, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: March 20, 2026 4:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट के CFO श्रीराम वेंकटरमण ने इस्तीफा दिया
  • अंतरिम CFO रवि अय्यर वित्तीय जिम्मेदारियां संभालेंगे
  • IPO की तैयारी इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में संभावित

नई दिल्ली: Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को इस जानाकारी को आधिकारिक रूप से साझा किया है। श्रीराम पिछले एक दशक से जुड़े हुए थे और कंपनी के वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब फ्लिपकार्ट IPO लाने की तैयारी में जुटी हुई है।

अंतरिम सीएफओ और नई नियुक्तियां

श्रीराम वेंकटरमण अगले कुछ महीने कंपनी के साथ बने रहेंगे ताकि ट्रांजिशन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। इस दौरान फ्लिपकार्ट के सीएफओ रवि अय्यर बड़े स्तर पर वित्तीय जिम्मेदारियां संभालेंगे। इसके अलावा, निशांत वर्मन को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। उन्हें कंपनी के कॉरपोरेट डेवलपमेंट और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी दी गई है।

Flipkart IPO की तैयारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट अगले महीने से अपने IPO की तैयारियों में जुट जाएगा। कंपनी ने पहले ही बैंकर्स और निवेशकों के साथ अनौपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में फ्लिपकार्ट का IPO बाजार में आएगा। यह कदम निवेशकों के लिए कंपनी की साख और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करेगा।

कर्मचारियों में छंटनी की योजना

फ्लिपकार्ट इस साल अपने वर्कफोर्स में छंटनी करने जा रही है। प्रदर्शन के आधार पर कंपनी 400 से 500 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग 3-4 प्रतिशत है। यह कदम कंपनी की लागत नियंत्रण और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

कंपनी की आर्थिक स्थिति

वित्त वर्ष 2025 में फ्लिपकार्ट का कुल घाटा 5,189 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 4,248.30 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवन्यू 82,787.30 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल के 70,541.90 करोड़ रुपये से लगभग 17.3% बढ़ा। इस आर्थिक प्रदर्शन के साथ कंपनी IPO और विस्तार की योजनाओं में तेजी ला रही है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।