माकपा तीसरे मोर्चे पर विचार नहीं कर रही, भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता जरूरी: बेबी

माकपा तीसरे मोर्चे पर विचार नहीं कर रही, भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता जरूरी: बेबी

माकपा तीसरे मोर्चे पर विचार नहीं कर रही, भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता जरूरी: बेबी
Modified Date: September 19, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:47 pm IST

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव एमए बेबी ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे पर विचार नहीं कर रही है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की ओर से राष्ट्रीय राजनीति में तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद संबंधी खबरों के बारे में सवाल पर बेबी ने कहा कि माकपा का ध्यान विपक्षी दलों की एकजुटता पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा के मदुरै अधिवेशन में फैसला किया गया कि मौजूदा राजनीतिक हालात में आरएसएस नियंत्रित भाजपा, उसके गठबंधन सहयोगियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विरोध करने के लिए अधिकतम संभव विपक्षी एकता बनाई जानी चाहिए।’’

बेबी ने कहा, ‘‘लक्ष्य भाजपा और राजग के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष, विपक्षी और वामपंथी राजनीतिक दलों की व्यापक से व्यापक सामूहिक भागीदारी को एक साथ लाना है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाजपा और राजग को अलग-थलग करने और कमजोर करने के लिए हर अवसर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी मुद्दों को सुलझाते हुए भाजपा और भाजपा नीत राजग को अलग-थलग करने और कमजोर करने के लिए हर अवसर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में