पत्नी का संदिग्ध वीडियो देखकर आग बबूला हुए पति ने पूरे परिवार को किया आग के हवाले

Ads

पत्नी का संदिग्ध वीडियो देखकर आग बबूला हुए पति ने पूरे परिवार को किया आग के हवाले

  •  
  • Publish Date - August 3, 2018 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

पंजाब। प्रदेश के कपूरथला इलाके में एक पति ने स्वयं के साथ ही साथ अपनी पत्नी सहित दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया है। उसके आग लगाने की वजह पत्नी का  एक्सट्रा मैरिटल अफेयर  का वीडियो बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें –तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबा में खाना खा रहे 6 लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार स्वयं को आग लगाने वाला कुलविन्दर सिंह  जॉर्डन में रहता था। कुछ दिन पहले ही उसे अपनी पत्नी का एक आपत्तिजनक वीडियो किसी ने भेजा। जिसके बाद गुस्से में आ कर कुलविन्दर  अपने पैतृक गांव कालासिंघिया आया और खुद पर, अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 

ये भी पढ़ें –उड़ान भरने के दौरान रन-वे में फिसला विमान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही  कुलविन्दर और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है वह भी  80 प्रतिशत से ज़्यादा झुलस चुकी है। इस दौरान  महिला ने बयान दिया है कि गांव के ही बाल्कर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी, सत्य देवी और तीर्थ सिंह लगभग तीन महीने पहले उसका  वीडियो बना लिए थे और  महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे और जब वह उनकी बातों में ध्यान नहीं दी तो उन्होंने उसका  वीडियो उसके पति को भेज दिया।

 

वेब डेस्क IBC24