मणिपुर में तीन लोगों की मौत को लेकर दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों में घुसी भीड़
मणिपुर में तीन लोगों की मौत को लेकर दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों में घुसी भीड़
इंफाल, 16 नवंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल में शनिवार को प्रदर्शनकारी जिरिबाम जिले में तीन लोगों की मौत के सिलसिले में न्याय की मांग करते हुए दो मंत्रियों तथा तीन विधायकों के आवास में घुस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विधायकों के घरों पर भीड़ के घुस जाने के बाद इंफाल पश्चिम (जिला) प्रशासन को जिले में अनिश्चित काल के लिए निषेधाज्ञा लगानी पड़ी।
इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी टी किरण कुमार द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार शनिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां लामफेल सनाकेथेल इलाके में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपाम रंजन के आवास में भीड़ घुस गयी।
लामफेल सनाकीथेल विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि डेविड ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सपाम ने हमें आश्वासन दिया कि तीन लोगों की मौत से संबंधित मुद्दों पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी और अगर सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करने में विफल रहती है तो मंत्री अपना इस्तीफा दे देंगे।’’
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंद्रो सिंह के घर में भी घुस गये।
इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक आर के इमो के आवास के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की। इमो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद भी हैं।
प्रदर्शनकारियों ने तीन लोगों की मौत पर सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से ‘24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने’ की अपील की।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टिडिम रोड पर प्रदर्शनकारी केशामथोंग के निर्दलीय विधायक सपाम निशिकांत सिंह से मिलने उनके निवास पहुंचे लेकिन जब उन्हें बताया गया कि विधायक राज्य में नहीं है तब उन्होंने उनके स्वामित्व वाले एक स्थानीय समाचार पत्र के कार्यालय भवन को निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात मणिपुर-असम सीमा पर जिरि और बराक नदियों के संगम के करीब तीन शव बरामद किये गये। संदेह है कि ये तीनों शव उन छह लोगों में तीन के शव हैं जो जिरिबाम जिले से लापता हो गये।
जिरिबाम जिले के बोरोबेकरा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला एवं दो बच्चों के शव मिले थे। बोरोबेकरा के समीप एक स्थान से छह लोग सोमवार को लापता हो गये थे।
भाषा राजकुमार माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: मणिपुर में तीन लोगों की मौत को लेकर दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों में घुसी भीड़

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm