साइबर अपराधी अपने बेटे से साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, दूसरा बेटा फरार

साइबर अपराधी अपने बेटे से साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, दूसरा बेटा फरार

साइबर अपराधी अपने बेटे से साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, दूसरा बेटा फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 19, 2022 8:39 pm IST

जामताड़ा, 19 अप्रैल (भाषा) साइबर अपराध के लिए पूरे देश में चर्चित झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ क्षेत्र में मंगलवार को पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो साइबर अपराधी पिता और पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उसका एक अन्य बेटा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि मामला करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चारघरा गांव का है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में करमाटांड़ का 47 वर्षीय नरेश मंडल अपने बेटे 24 वर्षीय अजय मंडल के साथ अपराध की योजना बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका बड़ा बेटा 28 वर्षीय रंजीत मंडल भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से एक बलेनो कार, दो बाइक, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि बरामद किया गया है।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चारघरा गांव में कुछ साइबर अपराधी एक जगह बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी और दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक साइबर अपराधी मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है।

भाषा सं इन्दु

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में