नोएडा (उप्र), छह जून (भाषा) नोएडा में एक व्यक्ति से 53 लाख रुपए की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
थाना साइबर अपराध की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर 137 में रहने वाले हितेश रावत ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
रावत ने कहा कि उसने शेयर बाजार में निवेश के लिए एक वेबसाइट पर ट्रेडिंग खाता खोला था। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने स्वयं को निवेश विश्लेषक बताकर उससे संपर्क किया और अलग-अलग सात खातों में कुल 53 लाख रुपये डलवा लिए।
यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं पारुल सिम्मी
सिम्मी