ओडिशा के कई इलाकों में बारिश, चक्रवात ‘दाना’ कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील
ओडिशा के कई इलाकों में बारिश, चक्रवात ‘दाना’ कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील
भुवनेश्वर, 26 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाने से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बुलेटिन में बताया, “उत्तरी ओडिशा पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ा और उसी क्षेत्र में कमजोर होकर एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होने तथा असर खत्म हो जाने की संभावना है।”
आईएमडी के सूत्रों के अनुसार, बालासोर जिले के औपाडा में सबसे अधिक 240 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भद्रक जिले के धामनगर में 215 मिमी, बालासोर जिले के खैरा में 209 मिमी और भद्रक जिले के बोंट में 187 मिमी बारिश हुई।
एक अधिकारी ने बताया, “पिछले 12 घंटों में कम से कम 16 स्थानों पर 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिनमें चार स्थानों पर 200 मिमी से अधिक वर्षा हुई।”
राज्य प्रशासन ने पांच जिलों बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, केंद्रपाड़ा और क्योंझर के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी।
एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि अधिकांश स्कूलों को आश्रय गृह और विस्थापितों के लिए आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए जिलाधिकारियों ने विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
इस बीच, आईएमडी ने उत्तर ओडिशा के जिलों के कई स्थानों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
भाषा प्रीति नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: ओडिशा के कई इलाकों में बारिश, चक्रवात ‘दाना’ कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm