Cyclone Montha School Holidays: 31 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी, कॉलेजों में भी अवकाश का ऐलान, चक्रवात तूफान मोंथा के खतरों के बीच सरकार ने लिया फैसला

Ads

31 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी, कॉलेजों में भी अवकाश का ऐलान, Cyclone Montha School Holidays: Holidays in all schools till October 31, holidays announced in colleges too

  •  
  • Publish Date - October 27, 2025 / 11:22 PM IST,
    Updated On - October 27, 2025 / 11:55 PM IST

Cyclone Montha School Holidays. Image Source- IBC24 Archive

 नई दिल्लीः Cyclone Montha School Holidays: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अब तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तुफान मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात ‘मोंथा’ के तट से टकराने की शुरुआत हो गयी है और इसे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तटीय जिलों में बारिश और तेज आंधी चल रही है। उन्होंने बताया, “चक्रवात टकराना शुरू हो गया है। तटीय जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है।” उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे यह तूफान जमीन के पास पहुंचेगा और तेज होता जाएगा।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में स्कूल बंद

Cyclone Montha School Holidays: मौसम विभाग के अनुसार, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में तूफान से प्रभावित संभावित जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सरकारों ने दो-तीन दिन के लिए स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। आंध्र प्रदेश में 27 से 31 अक्टूबर को कई जिलों में छुट्‌टी का ऐलान किया गया है। जबकि ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे

तमिलनाडु में भी स्कूल बंद

चक्रवात मोंथा के चलते तमिलनाडु में भी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई हैजिसमें चेन्नई मेट्रो क्षेत्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैंस्थानीय प्रशासन ने निचले और तटीय इलाकों में स्थित स्कूलों और कुछ कॉलेजों को अस्थायी छुट्टियां देने का फैसला किया है

यह भी पढ़ें