BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, तट की ओर बढ़ा चक्रवात ‘फेंगल’

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, तट की ओर बढ़ा चक्रवात ‘फेंगल’

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, तट की ओर बढ़ा चक्रवात ‘फेंगल’
Bhasha
Published: 30 Nov 2024 | 4:35 pmModified: 30 Nov 2024 | 4:35 pm

चेन्नई/पुडुचेरी, 30 नवंबर (भाषा) चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। उन्नतीस नवंबर की रात को तटीय क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे लगातार तेज होती चली गई और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

चेन्नई हवाई अड्डे पर दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक विमानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

‘फेंगल’ के पहुंचने के अनुमान के मद्देनजर, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिये अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

चेन्नई में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और बाद में संवाददाताओं से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठा लिये गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भोजन भी वितरित किया जा रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने एक पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और पेड़ उखड़ गए।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) के अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों सहित 22,000 कर्मचारी काम पर हैं और 25-एचपी और 100-एचपी सहित विभिन्न क्षमताओं के कुल 1,686 मोटर पंप इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ट्रैक्टर पर लगे 484 हैवी-ड्यूटी पंप और 100-एचपी क्षमता वाले 137 पंप लगाए गए हैं।

जीसीसी ने कहा कि 134 स्थानों पर जलभराव को दूर करने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर काम चल रहा है।

शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने वाले चेम्बरमबक्कम और पूंडी जैसे जलाशयों में बड़ी मात्रा में जलप्रवाह हुआ। निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपनी कारों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर पार्क किया। कुछ और इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क किया है।

सड़कें काफी हद तक सुनसान हैं और संवेदनशील जगहों पर तैनात नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन तथा बचावकर्मी बारिश से संबंधित राहत/बचाव कार्य में जुटे हैं।

राज्य द्वारा संचालित परिवहन निगमों ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में सीमित सेवाएं संचालित कीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई डिवीजन के सभी उपनगरीय खंडों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक कम फेरे के साथ संचालित होंगी। एक अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, ट्रेन (एक्सप्रेस/सुपरफास्ट सहित) सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं, हालांकि कुछ देरी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 65-73 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के कारण एमआरटीएस खंड में चेन्नई बीच और वेलाचेरी की तरफ उपनगरीय सेवाएं दोपहर 12.15 बजे से स्थगित कर दी गईं।

चेन्नई मेट्रो रेल ने कहा कि उसकी सेवाएं निर्बाध रूप से चालू हैं और उसने लोगों को उन खास स्टेशनों के पार्किंग क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी है, जहां पानी भरने की आशंका है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक सभी विमानों का परिचालन स्थगित करने की घोषणा की। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के प्रस्थान और आगमन का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। कुछ उड़ानों को बेंगलुरु और तिरुचिरापल्ली भेज दिया गया और कम से कम 18 उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा 12 अन्य उड़ानें विलंबित हुईं।

सरकार ने पहले ही 30 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था और आईटी कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाएं।

पुडुचेरी में, राहत और पुनर्वास कार्यों में शामिल होने के लिए अराकोणम से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहुंच गया है। जिलाधिकारी कुलोथुंगन के अनुसार, चक्रवात ‘फेंगल’ के शाम तक तट पार करने का अनुमान है। यह सुनिश्चित करने के लिए समुद्र तट के पास पूरी सड़क और कई पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं कि लोग समुद्र तटों के पास न जाएं। स्कूल और कॉलेज शनिवार को भी बंद रहे।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, तट की ओर बढ़ा चक्रवात ‘फेंगल’

People also search for:CycloneleadLead Cyclone
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm