दादरी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

दादरी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

दादरी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: January 24, 2021 9:31 am IST

नोएडा, 24 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में थाना दादरी पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर मुन्ना नामक कथित बदमाश को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने चोरी के दर्जनों अपराधों को अंजाम देना स्वीकार किया। यह बदमाश थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।

भाषा स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में