अमेठी में दलित किशोरी का अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन; मामला दर्ज

Ads

अमेठी में दलित किशोरी का अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन; मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 01:29 PM IST

अमेठी (उप्र), 22 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 21 वर्षीय युवक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी युवक जाबिर की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई की सुबह युवक ने कथित तौर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था।

आरोप है कि बाद में संदिग्ध ने उसके साथ ‘निकाह’ किया, जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे बलात्कार किया।

संग्रामपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और धर्मांतरण विरोधी कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार संदिग्ध का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम तैनात की गई है।’’

भाषा सं जफर सिम्मी सुरभि

सुरभि