दिल्ली में दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था।
शनिवार को शहर में दिन का तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान था।
मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 37 और 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
रविवार को सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जो शाम 5:30 बजे घटकर 29 प्रतिशत रह गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 था।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


