डीडीए ने पांच वाटर स्पोर्ट्स क्लब को बेदखली का नोटिस भेजा

Ads

डीडीए ने पांच वाटर स्पोर्ट्स क्लब को बेदखली का नोटिस भेजा

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:03 AM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सोनिया विहार जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के पास ‘अतिक्रमित’ जमीन को खाली करने के लिए पांच जल क्रीड़ा केंद्रों (वाटर स्पोर्ट्स क्लब) को बेदखली का नोटिस जारी किया है। क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘दिल्ली रोइंग एसोसिएशन’ इन पांच क्लब का प्रतिनिधित्व करती है, जिनमें वसुंधरा रोइंग क्लब, बीएसएफ सेंटर वाटर स्पोर्ट्स क्लब, सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब, वजीराबाद वाटर स्पोर्ट्स क्लब और दिल्ली रोइंग नोड शामिल हैं।

डीडीए द्वारा 21 मई को जारी नोटिस में कहा गया है, ‘इसके द्वारा सूचित किया जाता है कि सोनिया विहार जलशोधन संयंत्र के प्रवेश मार्ग के पास स्थित यह भूमि डीडीए की है, जिस पर वर्तमान में अस्थायी संरचनाओं के रूप में अतिक्रमण किया गया है।’

सरकारी निकाय ने क्लब संचालकों को पत्र जारी होने की तारीख से तीन दिनों के भीतर जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, मंगलवार तक प्राधिकरण द्वारा कोई (दंडात्मक) कार्रवाई नहीं की गई थी।

रोइंग एसोसिएशन के सदस्यों के अनुसार, डीडीए ने पिछले हफ्ते पांचों क्लब के परिसरों के बाहर नोटिस चस्पा किए थे।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश