Karnataka Congress Crisis: सिद्धारमैया देने वाले हैं इस्तीफा? इस दिग्गज को मिल सकती है प्रदेश की कमान, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आया बड़ा अपडेट

Ads

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से इस्तीफा लेने की चर्चा के बीच नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:37 PM IST

Karnataka Congress Crisis/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ समय से उथल-पुथल चल रही है।
  • प्रदेश की राजनीति में इस समय मुख्यमंत्री के पद को लेकर हलचल तेज है।
  • कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से इस्तीफा लेने के बीच दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

Karnataka Congress Crisis: बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ समय से उथल-पुथल चल रही है। प्रदेश की राजनीति में इस समय मुख्यमंत्री के पद को लेकर हलचल तेज है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से इस्तीफा लेने की चर्चा के बीच नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। वहीं अब सूत्रों के हवाले से एक ऐसी जानकरी निकलकर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। सूत्रों के अनुसार, डी.के. शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री से पद छोड़ने के लिए कहा है।

क्या सिद्धारमैया देने वाले हैं इस्तीफा?

ऐसा कहा जा रहा है कि, सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए थोड़ा समय मांगा है। (Karnataka Congress Crisis) वहीं ये जानकारी भी सामने आई है कि, सिद्धारमैया समय से पहले ही पद छोड़ सकते हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने भी उनसे अलग से मुलाकात की है, जिससे इस मुद्दे की गंभीरता और बढ़ गई है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है, लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

Karnataka Congress Crisis:  वहीं, कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस की तरफ से इन चर्चाओं को पूरी तहर निराधार बताया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ आलाकमान की बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर ही चर्चा हुई।

नेतृत्व परिवर्तन पर कांग्रेस का बयान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस लंबी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, (Karnataka Congress Crisis) वे महज़ अटकलें हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

Karnataka Congress Crisis:  उन्होंने बताया कि बैठक का पूरा फोकस आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर था. उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें कांग्रेस तीन और भाजपा एक सीट जीतने की स्थिति में है। खरगे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उनके दोबारा चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-