सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

Ads

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:13 AM IST

चंडीगढ़, 26 मई (भाषा) हरियाणा के 35-वर्षीय एक वकील ने निर्वाचन आयोग में डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए आवेदन दिया है। उसने खुद को इसका राष्ट्रीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा है।

वकील सुधीर जाखर ने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि देशभर के लोगों की प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के बयान के विरुद्ध भावनाएं उमड़ रही हैं और उन्हें एक राजनीतिक मंच देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चूंकि व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके विदेश में हैं और किसी को नहीं पता कि वह कब लौटेंगे, इसलिए उन्होंने यह कदम खुद उठाया।

जाखर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘मुझे लगा कि जब लोगों की इतनी भावनाएं इससे जुड़ गई हैं, तो हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए। और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका इसे राजनीतिक संगठन के रूप में पंजीकृत कराना है।’

वकील ने बताया कि वह युवावस्था में छात्र नेता थे और तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल थे।

पानीपत के वकील ने कहा, ‘किसान आंदोलन के दौरान मेरे खिलाफ मुकदमे भी चले थे।’

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश