वैष्णव किन्नर अखाड़ा प्रमुख हिमांगी सखी ने किया ‘कॉक्रोच पार्टी’ का समर्थन

Ads

वैष्णव किन्नर अखाड़ा प्रमुख हिमांगी सखी ने किया ‘कॉक्रोच पार्टी’ का समर्थन

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:03 AM IST

मथुरा (उप्र), 26 मई (भाषा) वैष्णव किन्नर अखाड़ा प्रमुख हिमांगी सखी ने ‘कॉक्रोच पार्टी’ का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश को आईना दिखा रही है।

मंगलवार को पुरुषोत्तम मास में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंची हिमांगी सखी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘ ‘कॉक्रोच जनता पार्टी का जन्म देश के युवाओं के हाथों हुआ है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के नाम पर फैली गंदगी को उजागर करना है।’’

हिमांगी सखी ने कहा, ‘मैं स्वयं कॉक्रोच पार्टी के साथ हूं। किन्नर जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी कॉक्रोच जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देती हूं। इस पार्टी ने बहुत कम समय में विश्व में ख्याति प्राप्त कर ली है।’

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना