Death Certificate: सावधान! क्या आपके पास सिर्फ कागज़ का डेथ सर्टिफिकेट है? संभल जाइए.. यदि इसे डिजिटल नहीं करवाया तो पछतायेंगे
Death Certificate: "न फटने का डर, न खोने की फ़िक्र!" जानिए इस तरह मोबाइल से चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट।।
Death Certificate/Image Credit: ScreenGrab / Google / @Canva
- अब डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट है असली राजा!
- कागज फटने का झंझट खत्म, फ्रॉड करने वालों का धंधा बंद!
- न खोने का गम, न फटने की टेंशन!
Death Certificate: भारत में मृत्यु का सबसे सरल प्रमाण पत्र डेथ सर्टिफिकेट है। यह राष्ट्रिय स्तर पर मृतक की पहचान, मौत की तारीख और वजह दर्ज करता है, किन्तु अब समय बदल चूका है। 21वीं सदी में कागज़ी दस्तावेज़ पुराने हो गए हैं। 2023 के Registration of Births and Deaths (Amendment) Act के बाद अब Digital Death Certificate को भी कानूनी रूप से पूरी मान्यता मिल गई है। यह नया डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट QR कोड, आधिकारिक हस्ताक्षर और सरकारी डेटाबेस से जुड़ा है।
Digital Death Certificate: क्यों ज़रूरी है डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट?
यदि आपके पास परिवार के किसी सदस्य का केवल कागजी डेथ सर्टिफिकेट है, तो उसे आज ही डिजिटल करवा लें। इससे सर्टिफिकेट खोने या फटने का डर खत्म हो जाता है और आप इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कहीं भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही इसे आसानी से डाउनलोड या जेनरेट कर सकते हैं।
चाहे इंश्योरेंस क्लेम लेना हो, बैंक अकाउंट बंद करवाना हो या फॅमिली पेंशन शुरू करनी हो, यह हर सरकारी सेवा में काम आता है। चूँकि यह एक डिजिटल रिकॉर्ड है, इसलिए इसकी जांच भी जल्दी हो जाती है और इसके साथ छेड़छाड़ या फ्रॉड होने का खतरा भी न के बराबर होता है।
Online Death Certificate: डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?
पहले से रजिस्टर्ड डेथ मामलों के लिए, सबसे पहले अपने राज्य के CIVIL REGISTRATION SYSTEM (CRS) पोर्टल या स्थानीय नगर निगम/नगर पालिका की वेबसाइट पर जाएं। वहां मृतक का रिकॉर्ड सर्च करें। ऑनलाइन डेटा मिलने पर आप आसानी से अपना डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर रिकॉर्ड ऑनलाइन दीखता है, तो परेशान न हों। आप संबंधित रजिस्ट्रार ऑफिस में एक आवेदन देकर पुराने रिकॉर्ड को कंप्यूटर (डिजिटल सिस्टम) में अपडेट कराया जा सकता है। एक बार रिकॉर्ड अपडेट हो जाने के पश्चात आपका डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भविष्य में जब भी ज़रूरत पड़ेगी, डॉक्यूमेंट आसानी से मिल जाएगा और बार-बार कागज़ी कॉपी साथ रखने की फ़िक्र नहीं रहेगी।

Facebook


