महरौली में युवक की मौत: परिजनों ने हिरासत में पिटाई का आरोप लगाया, जांच के आदेश

महरौली में युवक की मौत: परिजनों ने हिरासत में पिटाई का आरोप लगाया, जांच के आदेश

महरौली में युवक की मौत: परिजनों ने हिरासत में पिटाई का आरोप लगाया, जांच के आदेश
Modified Date: July 17, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:59 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली के महरौली में पुलिस की कथित हिरासत से छोड़े जाने के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई और इसे लेकर उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों पर हिरासत में प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पुलिस अधिकारियों ने आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि मौत या तो प्राकृतिक कारण से हुई है या पुरानी बीमारी इसकी वजह है।

हालांकि, अब एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपों की तफ्तीश के लिए सतर्कता जांच के आदेश दिए हैं।

परिवार के मुताबिक, महरौली पुलिस ने 14 जुलाई को आसिफ और उसके भाई को छत्तरपुर पहाड़ी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया और थाने ले गई।

परिवार ने दावा किया कि जब आसिफ थाने से घर लौटा तो वह बेहोश हो गया, उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘निराधार’ बताया।

अधिकारी ने कहा कि यह इलाका पहले नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के लिए कुख्यात था, लेकिन पुलिस की निरंतर कार्रवाई से क्षेत्र मादक पदार्थों के प्रभाव से मुक्त हो सका।

अधिकारी ने कहा कि मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है, जिसमें आसिफ के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिखी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव शफीक

शफीक


लेखक के बारे में