राहुल को क्यों मिली छठी कतार में जगह, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस
राहुल को क्यों मिली छठी कतार में जगह, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले समारोह में इस बार आसियान देशों के दस राष्ट्राध्यक्षों का एक साथ मुख्य अतिथि होने की चर्चा के साथ-साथ एक और चर्चा भी खूब हुई, जो उसके अगले दिन भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये चर्चा है, कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का छठी कतार में बैठना। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके इसे नरेंद्र मोदी सरकार की ओछी राजनीति करार दिया है, उन्होंने इसे परंपराओं का अपमान भी करार दिया है।
मोदी सरकार की ओछी राजनीति जग ज़ाहिर!
कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अंहकारी शासकों ने सारी परंपराओं को दरकिनार करके पहले चौथी पंक्ति और फिर छठी पंक्ति में जानबूझकर बिठाया।
हमारे लिये संविधान का उत्सव ही सर्व प्रथम है। pic.twitter.com/8bRi017G8J
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 26, 2018
कांग्रेस के हमले पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा नेता जीवीएल नरसिंहराव ने कहा है कि राहुल गांधी को प्रोटोकॉल, नियम और परंपरा के मुताबिक ही सीट दी गई थी। भाजपा नेता ने पलटवार किया कि कांग्रेस जिस तरह से इसे मुद्दा बना रही है, उससे साफ पता चलता है कि उसकी सोच में लोकतंत्र नाम का शब्द ही गुम है।
Rahul Gandhi was given the seat during Republic Day parade as per the protocol, rules & traditions. The controversy created by Congress party is unwarranted & an example of cheap politics. It shows that Congress party still believes in aristocracy and not in democracy : @GVLNRAO pic.twitter.com/eSWgJcJbrL
— BJP (@BJP4India) January 27, 2018
पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी इस बहस को लेकर ट्वीट किया कि समझ में नहीं आता कि चार का चक्कर क्या है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जगह अगर वो खुद होते तो इस मौके का बड़ा फायदा उठाते और टिकट लेकर आम जनता के बीच जा बैठते।
Not sure what the fuss of @OfficeOfRG being put in row 4 of R day parade is. If I were him, would have bought a common man ticket, sat with janata and scored a big political point.. in politics, you need to seize the moment! #RahulGandhi
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 26, 2018
इसके बाद तो राहुल गांधी की सीट को लेकर यूजर्स के बीच ट्वीट्स की होड़ लग गई। किसी ने बीजेपी अध्यक्ष को सिर्फ राज्यसभा सांसद होने के बावजूद अगली पंक्ति में जगह मिलने पर टिप्पणी की तो किसी ने राहुल गांधी के आगे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बैठे होने पर भी ट्वीट किया। जवाबी ट्वीट्स में भी कई यूजर्स ने खूब चुटकियां ली, किसी ने भारतीय राजनीति में राहुल गांधी के योगदान पर सवाल पूछा तो किसी ने ये जानना चाहा कि क्या राहुल गांधी को बुलाया गया था?
ये भी पढ़ें- आधार बनवाने को न समझें खेल, वर्ना केस हुआ तो नहीं मिलेगी बेल
बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में जगह दी गई थी, लेकिन उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाद में छठी कतार में उनकी जगह की गई, क्योंकि छठी कतार से बाहर निकलना चौथी की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक था। हालांकि खुद राहुल गांधी की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है और पूरे समारोह के दौरान वो छठी कतार की अपनी सीट से पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम देखते नज़र आए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


