अंबाला स्थित घर में दो बहनों के सड़े-गले शव मिले

अंबाला स्थित घर में दो बहनों के सड़े-गले शव मिले

अंबाला स्थित घर में दो बहनों के सड़े-गले शव मिले
Modified Date: May 23, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: May 23, 2026 12:41 am IST

अंबाला, 22 मई (भाषा) हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में घर के अंदर दो बहनों के शव मिले, जो अत्यधिक सड़ी गली अवस्था में थे।

पुलिस के अनुसार, यह मामला अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र में सामने आया।

दोनों बहनों के शव उनके घर के अंदर उस समय मिले जब पड़ोसियों को संदेह हुआ क्योंकि घर लगभग 15 से 20 दिन से बंद था और उसमें किसी तरह की गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिल रहे थे।

घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही महेश नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। एक बहन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि दूसरी का शव फर्श पर पड़ा था।

पड़ोसियों के अनुसार, माता-पिता की मृत्यु के बाद दोनों बहन लंबे समय से अकेले रह रही थीं और पड़ोसियों की सहायता से अपना गुजारा कर रही थीं।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में