Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे एक ‘झटके’ की तरह, आतिशी ने कहा – भाजपा के खिलाफ ‘आप’ की लड़ाई जारी रहेगी
आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हुए चुनाव परिणामों को एक ‘‘झटके’’ की तरह बताया

Delhi Assembly Election Results/ Image Credit : Atishi X Handle
- जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार
- यह जश्न मनाने का समय नहीं है: आतिशी
- भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।’
नई दिल्ली: Delhi Assembly Election Results: दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हुए चुनाव परिणामों को एक ‘‘झटके’’ की तरह बताया, लेकिन भाजपा के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है और वह 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार: आतिशी
Delhi Assembly Election Results: आतिशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं, जो मजबूती से डटे रहे। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। भाजपा की ‘तानाशाही’ और ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ जंग जारी रहेगी। चुनाव परिणाम एक झटके की तरह है, लेकिन दिल्ली और देश की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।’’
यह जश्न मनाने का समय नहीं है: आतिशी
Delhi Assembly Election Results: अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपनी टीम का भी आभार व्यक्त करती हूं, जिसने सभी चुनौतियों का सामना किया और हमारा संदेश जनता तक पहुंचाया। मैंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की है, लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है, बल्कि यह संघर्ष का समय है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।’’ कालकाजी सीट पर आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को हराया और 26 वर्षों बाद दिल्ली में सरकार बनाने की तैयारी की है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Assembly election results are a 'shock', Atishi said - AAP's fight against BJP will continue

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm