दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 20, 2021 12:19 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों की दिल्ली सरकार पर ‘बकाया’ 13000 करोड़ रुपये की धनराशि के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को फ्लाई ओवर और ओवर ब्रिज पर बैनर लगा शहर में प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने दावा किया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को इस बात को बताना कि केजरीवाल सरकार किस तरह राजनीतिक कारणों से पार्टी शासित नगर निगमों की ‘बकाया’ 13000 करोड़ की धनराशि का ‘हरण’ कर ले रही है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि वे विशाल बैनर और पोस्टर लगाकर राज्य सरकार से ‘बकाया’ भुगतान की मांग कर रही है।

आप नेतृत्व ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी शासित तीनों नगर निगमों में ‘भ्रष्टाचार’ और ‘कुप्रबंधन’ का आरोप लगाया है।

भाषा पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में