PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu: पीएम नरेंद्र मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से बात, कहा- शत्रुता को जल्द खत्म करने की आवश्यकता

PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है।

PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu: पीएम नरेंद्र मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से बात, कहा- शत्रुता को जल्द खत्म करने की आवश्यकता

PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu/Image Credit: ANI X Handle

Modified Date: March 2, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: March 2, 2026 7:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बिगड़े हालात।
  • इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर किए कई बड़े हमले।
  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से की फोन पर बात

PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu: नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर मिसाइल दागी है। लगातार हो रहे हमलों के चलते कई देशों ने अपने एयरस्पेस भी बंद कर दिए हैं। इजरायल और अमेरिका ईरान पर एक के बाद एक बड़े हमले कर रहे हैं और इसमें कई आम लोग भी मारे जा चुके हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व के कई देशों जैसे इजरायल, यूएई, बहरीन, कतर, कुवैत जैसे देशों पर बड़े हमले किए हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से (PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu) बात की है।

क्या बोले पीएम मोदी?

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर के बताया- “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। (PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu) भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया।”

यूएई के राष्ट्रपति से भी पीएम मोदी ने की बात

PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu:  इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की है। पीएम मोदी ने बताया- मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। (PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu) भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.